Bhagirathi Saini History: भारत की भागीरथी माली जाति का इतिहास?
भागीरथी माली समुदाय उत्तर भारत का एक समुदाय है, जिसके लोग मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पाए जाते हैं। इस समुदाय के लोग परंपरागत रूप से बागवानी, सब्जियों की खेती और व्यापार से जुड़े रहे हैं। इनके गाँवों और शहरी क्षेत्रों में मालीवाड़ा नाम भी प्रचलित रहा है। उत्तर प्रदेश में यह सैनी जाति का नाम का इस्तेमाल करते हैं।
समुदाय के कुछ लोग राजा भागीरथ, राजा हरिश्चंद्र और राजा सागर को अपनी ऐतिहासिक एवं वंश परंपरा से जोड़कर देखते हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग अपना संबंध मौर्य, कुशवाहा और शाक्य समुदायों से भी बताते हैं तथा स्वयं को सूर्यवंशी, मौर्यवंशी या शाक्यवंशी के रूप में पहचानते हैं।
भागीरथी माली समुदाय की ऐतिहासिक पहचान, वंश परंपरा और समय के साथ हुए नाम संबंधी बदलावों को समझने के लिए ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों और अन्य प्रमाणिक स्रोतों का अध्ययन आवश्यक है।

